Jaipur: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से उप मुख्यमंत्री की मुलाकात, तीज महोत्सव पर चर्चा
Jaipur जयपुर । उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने मंगलवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल का कुशलक्षेम जाना और पारस्परिक संवाद किया। भेंट के दौरान उप मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को जयपुर में परंपरागत रूप से मनाए जाने वाले तीज महोत्सव में सम्मिलित होने का आमंत्रण भी दिया। तीज महोत्सव राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है और इस आयोजन में राज्यपाल की उपस्थिति को विशेष महत्व दिया जा रहा है।