Jaipur: प्रदेश में ग्राम पंचायतों, जिला परिषद एवं पंचायत समिति के परिसीमन

Update: 2025-03-03 11:24 GMT
Jaipur जयपुर । पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश में ग्राम पंचायतों, जिला परिषद एवं पंचायत समिति के वार्डो का परिसीमन एवं पुनर्गठन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन हैं। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि यह पुनर्गठन योजनाबद्ध और व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा, ताकि प्रत्येक क्षेत्र को संतुलित प्रतिनिधित्व मिल सके।
पंचायती राज मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।
इससे पहले विधायक श्री सुखवंत सिंह के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में पंचायती राज मंत्री ने बताया कि पंचायत राज अधिनियम 1994 के तहत विभाग द्वारा 10 जनवरी 2025 को पंचायत पुनर्गठन बाबत आदेश जारी कर दिये है। विधानसभा क्षेत्र रामगढ में उक्त आदेशानुसार पुनर्गठन की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।
Tags:    

Similar News