Jaipur: पटरियों की मरम्मत के कारण आसलपुरा-जाबनेर फाटक बंद रखने का फैसला
आसलपुरा-जाबनेर फाटक पर बंद रहेगी आवाजाही, मरम्मत कार्य के चलते फैसला
जयपुर: रेलपथ मरम्मत कार्य के कारण जयपुर-फुलेरा रेलखण्ड के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या-243 (आसलपुर जोबनेर रेलवे स्टेशन यार्ड में) 05 सितम्बर को सुबह 07 बजे से 10 सितम्बर को शाम 19.00 बजे तक सड़क यातायात हेतु पूर्णरूप से बन्द रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार रेलपथ मरम्मत के कारण जयपुर-फुलेरा रेलखण्ड के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या-243 (आसलपुर जोबनेर रेलवे स्टेशन यार्ड में) सडक यातायात हेतु पूर्णरूप से बन्द रहेगा। सडक यातायात को समपार फाटक संख्या 244 व 242 से निकाला जायेगा।