Jaipur: 304 उम्मीदवारों के दस्तावेज़ जांच की तिथि घोषित, ईओ/आरओ भर्ती में तेजी

Update: 2025-06-04 08:16 GMT
Jaipur जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा आयोजित अधिशाषी अधिकारी (वर्ग-IV) एवं राजस्व अधिकारी (ग्रेड-II) प्रतियोगी परीक्षा–2022 के चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया 4 जून से 6 जून 2025 तक निदेशालय, स्थानीय निकाय विभाग, राजस्थान, जयपुर में संपन्न होगी।
इस संबंध में आयोग द्वारा जारी विचारित सूची में शामिल कुल 304 अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए आमंत्रित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को सभी शैक्षणिक एवं अर्हता संबंधी मूल दस्तावेज एवं उनकी एक स्वप्रमाणित प्रतिलिपि विस्तृत आवेदन पत्र (Detailed Application Form) के दो प्रिंटआउट के उपस्थित होना अनिवार्य है
Tags:    

Similar News