जयपुर: रायसर रेंज के रायपुर गाँव से एक मगरमच्छ को रेस्क्यू किया गया। इससे पहले सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद ने मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। जानकारी के अनुसार गाँव के एक आवास के पास इसे देखे जाने पर लोगों में हड़कम्प मच गया।

ऐसे में लोगों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर एक टीम को भेजा गया। टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर पुनः वन क्षेत्र में रिलीज कर दिया। 

Tags: