Jaipur: सीएम भजनलाल शर्मा ने स्व. प्रीति कुमारी की अंत्येष्टि में जताया दुःख

Update: 2025-06-06 10:36 GMT

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को खींवसर (नागौर) में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की धर्मपत्नी प्रीति कुमारी की अंत्येष्टि में शामिल हुए और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने खींवसर में मोक्षधाम पहुंच कर स्व. प्रीति कुमारी की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए और पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने और इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, गणमान्यजन और बड़ी संख्या में आमजन भी स्व. प्रीति कुमारी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

Tags:    

Similar News