Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विजयादशमी पर शुभकामनाएं

Update: 2025-10-02 10:18 GMT
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने विजयादशमी (02 अक्टूबर) पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।  शर्मा ने कहा कि विजयादशमी पर्व अधर्म और अन्याय पर धर्म तथा न्याय की जीत का प्रतीक है। इस दिन मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम ने रावण का वध कर बुराई और अंहकार का नाश किया था।
शर्मा ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन उच्चत्तम नैतिकता, मानवीयता और सामाजिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए अपने भीतर की बुराइयों का त्याग करें और सदाचार की राह पर चलें।
Tags:    

Similar News