Jaipur: कृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की शुभकामनाएं

Update: 2025-08-16 10:11 GMT
Jaipur जयपुर । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (16 अगस्त) के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश हर युग में प्रासंगिक एवं पथ प्रदर्शक हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने निष्काम कर्म करने, अन्याय का प्रतिकार करने तथा जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे भगवान श्रीकृष्ण के महान आदर्शों को आत्मसात करें और देश-प्रदेश की प्रगति में सहभागी बनने का संकल्प लें।
Tags:    

Similar News