Jaipur जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (30 अप्रेल) की पावन तिथि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि सनातन संस्कृति में अक्षय तृतीया को अत्यंत पुण्यदायी तिथि माना गया है। यह तिथि शुभ एवं मांगलिक कार्याें के लिए उत्तम मानी जाती है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे बाल-विवाह जैसी कुरीतियों व सामाजिक जड़ताओं को मिटाकर प्रगतिशील और नवचेतना युक्त समाज के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें, ताकि हमारा राष्ट्र और अधिक सशक्त बने।