Jaipur: महाराव शेखाजी के आदर्शों को जीवन में उतारें - देवनानी

Update: 2025-05-01 05:21 GMT
Jaipur जयपुर । राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने महाराव शेखा जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्‍हें पुष्‍पाजंलि अर्पित करने के बाद कहा कि महाराव शेखाजी के आदर्शों को जीवन में उतारें। श्री देवनानी ने कहा कि महापुरूषों का स्‍मरण गौरवशाली कार्य है। महाराव शेखाजी ने सामाजिक समरसता व धर्म निरपेक्षता का परिचय दिया। राजस्‍थान के कण-कण में वीर पैदा हुए है। सभी वीरों ने स्‍वाभिमान की अमिट मिशाल छोडी है।
श्री देवनानी ने कहा कि राष्‍ट्र प्रथम का भाव संस्‍कारों से आएगा। वीरों की गाथाओं और उनके स्‍मरण की अनुभूति‍ युवा पीढी को करानी होगी। महापुरूषों के जीवन के सार्थक पहलुओं को राष्‍ट्र और समाज के सामने लाना होगा।
श्री देवनानी ने कहा कि महापुरूषों के प्रति अश्रद्धा का भाव पैदा करना गलत है। उन्‍होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्‍लेख करते हुए कहा कि अब कोई भी महापुरूषों पर अनर्गल टिप्‍पणी नहीं कर सकेगा। राष्‍ट्र नायकों का अपमान न तो कोई भारतीय करेगा और न ही ऐसा सहन करेगा। यह भाव नई पीढी में पैदा करने की जरूरत है। इस मौके पर सांसद श्री राव राजेन्‍द्र, पूर्व सांसद श्री राम कुमार, पूर्व विधायक श्री सतीश पूनियां, सेवानिवृत न्‍यायाधिपति‍ श्री आर.एस.पूनिया और क्षत्रिय युवा के संरक्षक श्री भगवान सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।
Tags:    

Similar News