Jaipur: भजनलाल शर्मा ने दी अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

Update: 2026-04-19 05:25 GMT

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (19 अप्रेल) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। यह तिथि नए कार्यों की शुरुआत और मांगलिक आयोजनों के लिए अत्यंत शुभ और पुण्य फलदायी है।

शर्मा ने कहा कि प्रगतिशील और जागरूक समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे समाज में व्याप्त बाल-विवाह जैसी कुरीतियों को दूर करने में अपना योगदान दें।

Tags:    

Similar News