Jaipur: आत्मा योजना में श्रेष्ठ किसान होंगे पुरस्कृत, 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

Update: 2025-08-14 11:11 GMT
Jaipur जयपुर: आत्मा योजना के तहत वर्ष 2025-26 में कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम कृषि उद्यमों के श्रेष्ठ कृषकों को राज्य, जिला एवं पंचायत स्तर पर कृषक पुरस्कार दिये जाने के लिए 31 अगस्त, 2025 तक प्रगतिशील कृषकों व पशुपालकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
कृषि विभाग के उप निदेशक एवं आत्मा के परियोजना निदेशक अमर सिंह ने बताया कि पुरस्कार के लिए प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर 5-5 कृषकों का चयन प्रत्येक गतिविधिवार अलग-अलग कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन डेयरी, जैविक खेती एवं नवाचारी खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों में से एक-एक कृषक का चयन किया जायेगा। इस प्रकार प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर कुल 5 कृषकों का चयन किया जायेगा। पंचायत समिति स्तर पर चयनित कृषकों में से 10 सर्वश्रेष्ठ कृषकों (प्रत्येक गतिविधि के लिए 2 सर्वश्रेष्ठ कृषक) का जिला स्तर पर चयन होगा। प्रदेश के समस्त जिलों से चयनित कृषकों में से राज्य स्तर पर 10 सर्वश्रेष्ठ (प्रत्येक गतिविधिवार 2-2 सर्वश्रेष्ठ) कृषकों का चयन होगा।
उन्होंने बताया कि जिन कृषकों को पूर्व में आत्मा योजनान्तर्गत अथवा अन्य किसी योजना में किसी भी स्तर से पुरस्कृत किया जा चुका है, वे कृषक वर्ष 2025-26 के लिए पात्र नहीं होंगे। कृषक आवेदन मय गतिविधि के रंगीन फोटो, आधार कार्ड, बैंक पास बुक की प्रति, जमाबंदी इत्यादि संबंधित सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक या संबंधित विभाग को 31 अगस्त, 2025 तक प्रस्तुत कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News