जयपुर: अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद् का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 26 से 28 दिसंबर तक राजस्थान के बालोतरा में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में परिषद् के पदाधिकारियों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से विस्तृत चर्चा कर उन्हें कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया।
परिषद् के अखिल भारतीय संगठन महामंत्री (उत्तर क्षेत्र) हरि बोरीकर जयपुर प्रवास पर रहे, जिनके साथ परिषद् के जयपुर प्रांत महामंत्री अभिषेक सिंह, उच्च न्यायालय इकाई अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, श्याम पालीवाल तथा कमलेश रावल उपस्थित रहे। अधिवेशन में देशभर के अधिवक्ता, सर्वोच्च वो उच्च न्यायालय के वर्तमान वो पूर्व न्यायाधीश, विधिविज्ञ और शिक्षाविद् भाग लेंगे। तीन दिन चलने वाले अधिवेशन में विभिन्न विषयों पर सेशन भी आयोजित होंगे। जिनमें भारतीय संस्कृति, न्यायिक प्रक्रिया सहित कई विषयों पर सार्थक चर्चा होगी।
अधिवेशन की तैयारियों व कार्यक्रम की विषय-वस्तु पर राजस्थान क्षेत्र संयोजक कमल परसवाल ने उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ताओं से विचार-विमर्श किया जाकर कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने पर सार्थक चर्चा की गई। संगठन महामंत्री श्रीहरि बोरकर ने बताया कि देश के प्रत्येक जिला इकाई के अपेक्षित प्रतिनिधि अधिवेशन में भाग लेने के लिए आयेंगे। इस प्रकार देश भर से 3000 प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।