Jaipur: मांसपेशीय दुर्विकास पीड़ित पात्र विशेष योग्यजनों से आवेदन आमंत्रित

Update: 2025-04-08 12:50 GMT
Jaipur जयपुर: राज्य सरकार की बजट घोषण के तहत मांसपेशीय दुर्विकास पीड़ित पात्र विशेष योग्यजनों को इलेक्ट्रिक्ल/पॉवर/व्हीलचेयर देने का लक्ष्य रखा गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मीना आर्य ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रति जिला 30 इलेक्ट्रिक्ल/पॉवर/व्हीलचेयर के लक्ष्य पुनः आवंटित किये गये हैं। ऐसे विशेष योग्यजन जिनके पास अंतर्गत मांसपेशीय दुर्विकास का प्रमाण पत्र उपलब्ध है और जिन्होंने पूर्व में इस योजना के अंतर्गत आवेदन नहीं किया है, वे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News