जयपुर: एलन जयपुर ने नीट यूजी 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता का परिचय दिया है। संस्थान के क्लासरूम विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) प्राप्त कर जयपुर के शीर्ष प्रदर्शनकर्ताओं में स्थान बनाया है।

एलन के वाइस प्रेसिडेंट एवं जोनल हेड (राजस्थान) अरुण जैन ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, समर्पण और संस्थान के निरंतर शैक्षणिक मार्गदर्शन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि एलन जयपुर के अनेक विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष रैंक प्राप्त कर संस्थान की परिणामोन्मुखी शिक्षा पद्धति और सशक्त शैक्षणिक तंत्र की प्रभावशीलता को एक बार फिर प्रमाणित किया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्टिंग, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और निरंतर प्रदर्शन विश्लेषण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एलन जयपुर भविष्य में भी उत्कृष्टता की अपनी परंपरा को कायम रखते हुए नए मानदंड स्थापित करेगा।

संस्थान के अनुसार नीट यूजी 2026 में एलन जयपुर के तीन विद्यार्थियों ने टॉप-200, छह ने टॉप-400, दस ने टॉप-1000, 15 ने टॉप-1500 तथा 21 विद्यार्थियों ने टॉप-2000 में स्थान प्राप्त किया। एलन जयपुर के प्रमुख रैंकधारियों में अजय चौधरी (एआईआर 144), देवेश सिंह गुर्जर (153), दक्ष खंडेलवाल (154), भव्य यादव (319), बुशरा फिरोज (354), लक्ष्य सिंघल (362), जयश्री पारीक (604), पीयूष बंसल (617), ईशान कटारिया (903), विभोर (968), रचित गोयल (1232), उपकार सिंह राणा (1238), चित्रांश राज भारद्वाज (1291), कार्तिक शर्मा (1317), जयवर्धन भारद्वाज (1336), राघव डगायच (1636), सृष्टि शर्मा (1675), प्रत्युष जैन (1731), सृष्टि शिवनानी (1750), जयश्री लखेरा (1813) तथा स्नेहा चौधरी (1920) शामिल हैं।

एलन के जोनल हेड ने बताया कि देशभर में भी एलन करियर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने नीट यूजी 2026 में शीर्ष अखिल भारतीय रैंक प्राप्त कर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के क्षेत्र में अपनी अग्रणी स्थिति को और मजबूत किया है।

Tags: