Jaipur: हाइब्रिड एन्युटी और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप की रूपरेखा पर सोमवार को आयोजित

Update: 2025-10-04 12:52 GMT
Jaipur जयपुर। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) द्वारा पंचम चरण हेतु सोमवार (6 अक्टूबर) को राजस्थान इंटरनेशनल सेन्टर (RIC) में प्रातः 10ः00 बजे से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। कार्यशाला में निविदाओं के लिए फर्मों व हितधारकों से पंचम चरण में प्रस्तावित हाइब्रिड एन्युटी और पब्लिक -प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) रूपरेखा पर चर्चा की जायेगी। इसमे सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अतिरिक्त 100 से अधिक निवेशकों, बिडर्स फर्म्स, तकनीकी साझेदारों, विशेषज्ञों और परामर्शदाता संस्थाओं के भाग लेने की संभावना है।
आरयूआईडीपी द्वारा अब तक चार चरणों के अन्तर्गत कुल 13500 करोड़ रूपये के शहरी आधारभूत विकास कार्य करवाये गये है जिससे 60 से अधिक शहरों की लगभग 1 करोड़ 65 लाख जनसंख्या लाभान्वित हुई है। राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 में शामिल पेयजल, सीवरेज, ठोस कचरा प्रबंधन, इत्यादि से संबंधित कार्य आरयूआईडीपी के पंचम चरण के अंतर्गत एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित कर करवाये जायेंगे।
इस चरण के प्रमुख कार्यों में पेयजल, सीवरेज, सामान्य अपशिष्ठ उपचार संयंत्र (सीईटीपी), ठोस कचरा प्रबंधन, बाढ़ प्रबंधन, शहरी परिवहन, कमान्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, पर्यटन और हेरिटेज से जुड़े कार्य शामिल हैं जिसके तहत 19 हजार 149 करोड़ रुपये की लागत के शहरी आधारभूत विकास कार्य राज्य की लगभग सभी निकायों में किये जायेंगे।
कार्यशाला में हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (HAM) के बारे में वित्तीय संस्थानों, विभिन्न राजकीय विभागों, विशेषज्ञों एवं विकास साझेदारों के साथ पैनल चर्चा के साथ-साथ प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन भी होगा।
Tags:    

Similar News