Jaipur : प्रतिबंधित प्लास्टिक वस्तुओं के भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय की जानकारी देने वाले नागरिकों को 10 हजार

Update: 2024-06-27 14:38 GMT
Jaipurजयपुर : प्रतिबंधित प्लास्टिक वस्तुओं के भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय की जानकारी देने वाले नागरिकों को 10 हजार । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की प्लास्टिक मुक्त राजस्थान की दूरगामी सोच को साकार करने के क्रम में प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा लगातार नवाचार कर आमजन को जागरूक करने का कार्य वृहद स्तर पर किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रतिबंधित प्लास्टिक वस्तुओं के भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय की जानकारी देने वाले नागरिकों के लिए
पारितोषिक योजना प्रारम्भ की गयी है।
योजना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए सदस्य सचिव श्री एन विजय ने बताया कि प्लास्टिक कचरा विश्व स्तर पर एक गंभीर चिंता का विषय बन चुका है। भूमि एवं जलाशय में फैला प्लास्टिक कचरा जल निकायों तक पहुंच जाता है जिससे समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित होता है। एकल प्रयोग प्लास्टिक की वस्तुएं कचरे के ढेर में बहुतायत देखने को मिलती है जिसको मध्यनजर रखते हुए एवं देश को एकल प्रयोग प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एक जुलाई 2022 से एकल प्रयोग प्लास्टिक वस्तुओं जैसे ईयरबड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की डंडियां, प्लास्टिक के झंडे, केन्डी स्टिक, प्लेटें, कप, ग्लास, स्ट्रा, ट्रे इत्यादि के उत्पादन, आयात, भण्डारण , वितरण, बिक्री एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है।
इस योजना के तहत प्रतिबंधित प्लास्टिक वस्तुओं के भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय की गुप्त सूचना देने पर राज्य के स्थानीय निकाय विभाग, शहरी विकास एवं आवासन विभाग, परिवहन विभाग इत्यादि द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक वस्तुओं के सबूत, पर्याप्त मात्रा में जब्ती एवं विधिक कार्यवाही की जाएगी। इसमें सूचना देने वाले को 10 हजार रुपए तक वित्तीय पारितोषिक दिया जायेगा।
Tags:    

Similar News

-->