Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के कई इलाकों में बारिश जारी है। सिकराई में बीते 24 घंटे में 132 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। जयपुर मौसम विभाग के अनुसार, कई जगह हल्की से मध्यम और मध्यम से भारी बारिश हुई है। जयपुर के विराटनगर में 70 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि अगले एक-दो दिनों में भरतपुर, जयपुर क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।