Ramgarh विधायक सुखवंत सिंह के नेतृत्व में म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट प्लान्ट का निरीक्षण

Update: 2025-04-24 14:36 GMT
Alwar अलवर । केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव के निर्देशन पर आज रामगढ़ विधायक श्री सुखवंत सिंह की अगुवाई में अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा अग्यारा में नगर निगम के म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट प्लांट का निरीक्षण किया।
रामगढ विधायक श्री सिंह ने नगर निगम अधिकारियों से कहा कि भविष्य में आग लगने की घटना की पुनरावृति ना हो इसके एहतियात बरतते हुए आवश्यक कदम उठाने उठाएं। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को प्लांट के उन्नयन के प्रस्ताव भिजवाने एवं प्लांट में सॉलिड वेस्ट कचरे के पूर्णतया निस्तारण के लिए रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि एसटीपी प्लांट के ट्रीटेड वॉटर का प्रयोग कर नियमित रूप से प्लांट में पानी डलवाया जाए, ताकि आग सुलगने की संभावना न रहे। इस दौरान नगर निगम आयुक्त ने बताया कि सॉलिड वेस्ट प्लान्ट में सुलग रही आग पर पूर्ण नियंत्रण पा लिया गया है। प्लांट को पूर्णतः सुरक्षित करने के लिए फायर ब्रिगेड व जेसीबी के माध्यम से कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद श्री भूपेंद्र यादव ने 21 अप्रैल को दिशा की बैठक ली थी जिसमें रामगढ क्षेत्र के अग्यारा में नगर निगम के म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट प्लान्ट में आग लगने की घटना का विषय संज्ञान में आया था। इस पर उन्होंने निर्देश दिये थे कि आगामी चार दिवस में स्थानीय विधायक, नगर निगम, स्थानीय प्रशासन व उनके प्रतिनिधियों के संयुक्त दल द्वारा अग्यारा स्थित प्लांट का निरीक्षण किया जाएगा। इससे पूर्व आग को पूरी तरह से नियंत्रण में करने की कार्यवाही करने के साथ प्लांट के उन्नयन आदि के बारे में मौके पर ही चर्चा की जावे। इसकी अनुपालना आज संयुक्त दल द्वारा प्लांट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान रामगढ़ प्रधान श्री नसरू खॉ, नगर निगम आयुक्त श्री जितेंद्र सिंह नरूक, उपखंड अधिकारी रामगढ़ श्री सुरेंद्र प्रसाद, केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव श्री आयुष कुमार एवं श्री नितिन सागवान, श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता, फायर ब्रिगेड अधिकारी श्री बब्बू राम मीणा, तहसीलदार रामगढ़ सहित नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News