BJP ग्रामीण मंडल की बैठक में आगामी चुनाव को लेकर हुई चर्चा

Update: 2023-01-05 12:06 GMT

राजसमंद न्यूज: आमेट के देवरिया में भाजपा ग्रामीण मंडल सरदारगढ़ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया.

इस दौरान मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष शिव चरण सिंह विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, जिला प्रधान लोकसेवक माधव लाल चौधरी, मंत्री हरिसिंह राव, प्रधान हजारीलाल गुर्जर, उप प्रधान सज्जन सिंह नरेंद्रसोनी लक्ष्मण माली दुर्गेश जोशी नारायण प्रजापत शैतान सिंह गणपत सिंह थे. देवीलाल गदरी किशन माली समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिसमें विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए चुन्नीलाल जाट व किशन गाडरी का स्वागत किया। विधायक राठौर ने कहा कि आगामी चुनाव की तैयारियों में सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। राजस्थान की जनता को निराधार सपने दिखाने वाली सरकार। उन्हीं वादों पर आई सरकार अब जाने वाली है। आम आदमी ने आने वाले दिनों में सरकार बदलने का मन बना लिया है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है।

Tags:    

Similar News