मलारना डूंगर में 100 जैक से 1 हजार वर्ग फीट के मकान को 4 फीट तक ऊंचा उठा रहे

Update: 2023-06-02 13:00 GMT
मलारना। मलारना डूंगर शहरी क्षेत्र के साथ और ग्रामीण इलाकाें में भी जैक लगाकर मकान की ऊंचाई बढ़ाई जाने लगी है। दिवाड़ा गांव में पुखराज मीना के मकान में बरसात का पानी भरने की समस्या थी। पूरा परिवार इससे काफी परेशान था। उसने सोशल मीडिया के जरिए मकान को जैक लगाकर ऊंचा करने वालों को तलाश किया। इस दौरान उसे उत्तर प्रदेश के लवलेश तिवारी ठेकेदार से संपर्क हुआ। लवलेश ने मौके पर आकर स्थिति का अवलोकन कर काम शुरू कर दिया। सौ जैक के सहारे 1000 वर्ग फीट के मकान की 4 फीट ऊंचाई बढ़ाई जा रही है। संभवतया मलारना डूंगर क्षेत्र में पहली बार जैक के सहारे किसी मकान की ऊंचाई बढ़ाई जा रही है। कई ग्रामीण जैक के सहारे बढ़ रही मकान की ऊंचाई को देखने के लिए भी आ रहे है। लवलेश ने बताया कि पिछले 10 साल में करीब 500 मकानों की ऊंचाई बढ़ा चुके है।
Tags:    

Similar News