उदयपुर: सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- जादूगर जी जादू तो करते हैं। हमारी सरकार में हाल में हुए ट्रांसफर पर ऐतराज हो रहा है। उनको (कांग्रेस) क्यों ऐतराज हो रहा है? उनकी नब्ज क्या है? उनकी नब्ज ये है कि कांग्रेस सरकार में इस तरह के काम खर्ची से होते थे। उन्हें अब वे दिन याद आते हैं कि हम खर्ची से काम करते थे। खर्ची से किस तरह ट्रांसफर में ये उद्योग चलता था।

सीएम शुक्रवार को उदयपुर के गोगुंदा में देवास बांध के तीसरे और चौथे चरण के शिलान्यास समारोह में बोले रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने पाठ्य पुस्तकों में अकबर को महान बताने का काम किया। अकबर महान नहीं, महाराणा प्रताप है।

Tags: