Beawar बेआवार:राजस्थान के ब्यावर में आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। मुंबई से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन में करीब 3 बजे सेंदड़ा रेलवे स्टेशन से गुजरते समय अज्ञात कारणों से आग लग गई। लोको पायलट ने जैसे ही इंजन के पिछले हिस्से में धुआं देखा, उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन लोको पायलट की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा खतरा टल गया।
हादसे के 6 घंटे बाद भी अजमेर-ब्यावर ट्रैक पर परिचालन बंद रहा। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर 3 बजे ब्यावर जिले के सेंदड़ा रेलवे स्टेशन (अजमेर रेल मंडल) पर मुंबई से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई, जिसके बाद ट्रेन के लोको पायलट ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए इंजन को तुरंत ट्रेन के बाकी डिब्बों से अलग करा