जिले भर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की धूम, जयकारों से गूंजा शहर

Update: 2023-07-03 13:37 GMT
करौली। करौली गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिले भर में मंदिर और आश्रमों में जयकारों के साथ ही गुरु स्तुति और महिमा का वर्णन किया गया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिले भर में गुरु पूजा महोत्सव की धूम है। जिले के दर्जनों छोटे-बड़े मंदिर, गुरु आश्रम और अन्य स्थानों पर गुरु पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर और आश्रमों में जयकारों के साथ ही गुरु स्तुति और महिमा का वर्णन किया गया। करौली के सिद्ध हनुमान मंदिर, गोमती आश्रम, चैनपुर ऋषि आश्रम, मोनी बाबा आश्रम, ध्रुव घटा, गायत्री मंदिर, काछी पुरा आश्रम, गायत्री पैलेस सहित कई प्रमुख मंदिर और गुरु आश्रम में गुरु पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों और आश्रमों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया।
मंदिर और आश्रम में गुरु के जयकारों के साथ ही गुरु स्तुति व महिमा का वर्णन की गया। गुरु पूजा के बाद आश्रम और मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। गुरु पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर कई दिनों पहले से शिष्य और श्रद्धालु तैयारियों में जुट गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करौली के गोमती आश्रम में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह का भी समापन हो गया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया।
इसी प्रकार करौली के सिद्ध हनुमान मंदिर पर गुरु महोत्सव से पूर्व रामायण पाठ और हनुमानजी को चोला चढ़ाया गया। यहां गौरतलब है कि करौली में गुरु पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में धार्मिक आयोजन और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। करौली शहर में करीब 400 से अधिक छोटे बड़े मंदिर हैं। मंदिरों की अधिक संख्या और बृज संस्कृति से ओत प्रोत होने के कारण ही करौली को लघु वृंदावन के नाम से भी जाना जाता है। लघु वृंदावन के नाम को चरितार्थ करते हुए करौली में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जा रहा है।
Tags:    

Similar News