एशियाई खेलों में नीरू ढांडा की स्वर्णिम उपलब्धि, राज्यपाल बागडे ने दी बधाई
एशियाई खेलों में भारत की स्वर्णिम जीत, नीरू ढांडा को राज्यपाल ने बधाई दी
जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने पर नीरू ढांडा को बधाई एवं शुभकामनायें दी है। उन्होंने कहा कि नीरू ढांडा के खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है।
बागडे ने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के जारी रहने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि देश को अपने इन खिलाड़ियों पर गर्व है।