छात्राओं ने काजरी और आफरी का भ्रमण किया

Update: 2024-03-06 07:07 GMT

जोधपुर: पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलाड़ा की बालिकाओं का दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए जोधपुर गया। दल में 200 बालिकाएं शामिल है। बालिकाओं को जोधपुर स्थित काजरी, आफरी, सरस डेयरी आदि का भ्रमण करवाया और वहॉ से संबंधित जानकारियां बालिकाओं के साथ शेयर की। सीबीईओ कानाराम हीमार व एसडीएमसी सदस्य जयंतीलाल पगारिया ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रियंका मीणा, ढगलचंद आर्य, विकास आचार्य, तुलछाराम, धर्मप्रकाश, ढोकलचंद, वंदना, मोनिका, मिश्रीदेवी, सुरेश गुर्जर आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News