आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी गहलोत सरकार, ईडी पर बेजा सवाल मुख्यमंत्री की बौखलाहट : राजेन्द्र राठौड़

Update: 2023-06-11 11:02 GMT

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष राजेंन्द्र राठौड़ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आगामी 13 जून को भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग का ऐलान किया जायेगा और भरतीय जनता पार्टी हजारों-हजारों संख्या मंे कार्यकर्ता ‘‘चलो सचिवालय’’ का नारा बुलंद करने के लिए सचिवालय के घेराव की तैयारियों की एक समीक्षा बैठक ली। बैठक मंे राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, प्रदेश मंत्री श्रवण बगडी, अशोक सैनी, जितेन्द्र गोठवाल, मीडिया संपर्क प्रमुख आनन्द शर्मा एवं राजेन्द्र सिंह शेखावत उपस्थित रहे।

राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। योजना भवन की एक अलमारी में 2.31 करोड़ की नकदी और सोना पाया जाता है, जिसके बाद सरकार ने अपने संस्थागत भ्रष्टाचार को छिपाने की कोशिश करते हुए महज एक अधिकारी को मोहरा बनाया। उच्च अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। यदि इसकी सही ढंग से जांच होती तो इसकी जद में भ्रष्ट अधिकारियों सहित मंत्री और मुख्यमंत्री भी आते। भ्रष्टाचार में लिप्त प्रदेश सरकार की जब जांच होती है तब मुख्यमंत्री गहलोत ईडी जैसी संवैधानिक एजेंसियों पर बेजा सवाल खडा करते हैं, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।

राठौड़ ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध भाजपा 13 जून को हजारों कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ सचिवालय का घेराव करेगी। घेराव के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा सहित सभी विधायक, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी शामिल होंगे। 13 जून को सुबह 10 बजे सभी लोग भाजपा मुख्यालय पर एकत्रित होकर 11 बजे सचिवालय घेराव के लिए प्रस्थान करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद किरोडी लाल मीणा ने सरकार पर भ्रष्टाचारी होने का आरोप लगाया और कहा कि मैंने भ्रष्टाचार से संबंधित सभी दस्तावेज एवं सबूत ईडी के अधिकारियों को सौप दिये हैं और मैं इस बात पर कायम हूं कि सरकार के विभिन्न विभागों मंे संस्थागत भ्रष्टाचार पनप रहा है सरकार उसका पोषण कर रही है।

Tags:    

Similar News