AICC कांग्रेस मुख्यालय पर एंट्री बंद करने पर भड़के गहलोत

Update: 2022-06-15 10:09 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय पर एंट्री बंद कर दी है। बाहर नहीं निकल सकता कोई। ये क्या तरीका है? पहली बार देख रहे हैं हम लोग। इनकी हिम्मत कैसे हुई। इसका माकूल जवाब दिया जाएगा। इतिहास में पहली बार हो रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके दफ्तार में ही नहीं घुसने दिया जा रहा है। देश के अंदर जो सेनारियों बदला है। वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। ये काले अध्याय मे लिखा जाएगा। बीजेपी जो हरकतें कर रही है। भारी पड़ेगी। जनता इनकी एप्रोच को समझ चुकी है। सीएम गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री से विपक्षी पार्टियां मांग करती है कि आपको देश को संबोधित करना चाहिए। देश में भाईचारा शांति और सद्भाव रहे। मैं किसी भी कीमत पर हिंसा को बर्दास्त नहीं करूंगा। 13 पार्टियों ने पीएम से मांग की है। मैं प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर प्रार्थना करना चाहता हूं कि गली-गली में जो तनाव पैदा हो गया है। कितना दुखी है। रात को वक्त में चाहे हिंदू है या मुसलमान है, देखता है पता नहीं कल क्या होगा। मेरे साथ में। लोकतंत्र में इतना भय होना लाजिमी है क्या। आरएएस-बीजेपी की जिस रूप में एप्रोच है। बहुत खतरनाक है।



Tags:    

Similar News

-->