Ganganagar गंगानगर । पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री निहालचंद ने राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री सरदार गुरजंट सिंह बराड़ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री बराड़ इस क्षेत्र में राजनीति के पुरोधा थे।
श्री निहालचंद ने कहा कि सरदार गुरजंट सिंह बराड़ सदैव किसानों के हित की बात करते थे तथा इस क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिये पूरा पानी मिले, इसको लेकर वे राजस्थान सरकार व पंजाब सरकार से निरंतर संपर्क में रहते थे। श्री बराड़ के लम्बे राजनैतिक जीवन से भी हमें बहुत कुछ सिखने को मिला तथा वे निरन्तर मार्गदर्शन करते थे। राजनैतिक जीवन में उनकी कमी सदा खलती रहेगी।