Ganganagar: उचित मूल्य दुकानों के आवंटन हेतु साक्षात्कार 15 से 24 सितम्बर तक
Ganganagar गंगानगर । जिला कलक्टर गंगानगर के निर्देशानुसार उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिये 15 सितम्बर से 24 सितम्बर तक साक्षात्कार लिये जायेंगे।
जिला रसद अधिकारी श्रीमती कविता ने बताया कि श्रीगंगानगर ग्रामीण क्षेत्र के लिये 15 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से 1 बजे तथा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक, श्रीगंगानगर शहरी क्षेत्र के लिये 16 सितम्बर को दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक, घडसाना व रावला क्षेत्र के लिये 17 सितम्बर को 11 बजे से 2 बजे तक, इसी दिन पदमपुर क्षेत्र के लिये सायं 3 बजे से 5 बजे तक, अनूपगढ़ क्षेत्र के लिये 19 सितम्बर को 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं विजयनगर क्षेत्र के लिये सायं 3 बजे से 5 बजे तक, रायसिंहनगर क्षेत्र के लिये 23 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से 1 बजे व दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक तथा करणपुर क्षेत्र के लिये 24 सितम्बर को 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक साक्षात्कार लिये जायेंगे।
साक्षात्कार जिला रसद अधिकारी कार्यालय श्रीगंगानगर में लिया जायेगा। साक्षात्कार के लिये आवेदन पत्र के साथ लगाये गये दस्तावेजों की मूल प्रतियां मिलान के लिये लानी होगी। अनुपस्थित रहने वाले आवेदकों का आवेदन पत्र स्वतः निरस्त माना जायेगा।