भरतपुर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा गंगा दशहरा का पर्व

Update: 2023-05-30 10:32 GMT

भरतपुर। भरतपुर में गंगा दशहरा का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के ऐतिहासिक प्राचीन गंगा मंदिर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मां गंगा के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में गंगा दशहरा मनाया जाता है। माना जाता है कि आज ही के दिन मां गंगा ने धरती पर आई थी। इसी उपलक्ष्य मंे गंगा दशहरा पर्व का मुख्य कार्यक्रम एतिहासिक प्राचीन गंगा मंदिर पर हर्षोल्लास एवं धार्मिक आस्था के साथ मनाया जा रहा है। जहां गंगा मां का सुबह अभिषेक पूजन किया गया। शाम को भव्य फूल बंगला झांकी का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में मां के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों का आना जाना शुरू हो गया। भक्तों ने मां गंगा को खरबूजे व पंखा अर्पित किया। मंदिर पर फूल बंगला झांकी के साथ साथ पूरे मंदिर परिसर को रंगीन लाईटों की रोशनी व सजावट से सजाया गया। प्रातः मंगल बेला में माँ गंगे का दूध, दही, शहद, घी व वूरा से पंचामृत तैयार कर माँ का स्नान करा भक्तो को पंचामृत का प्रसाद वितरण किया गया।

Tags:    

Similar News