Rajasthan राजस्थान: जैसलमेर जिले में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक कैंपर वाहन, जो वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी टीम का था, शिकार की सूचना की जांच के लिए जा रहा था।
लाठी थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी चार लोग उसमें फंस गए। बाद में क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।