सीकर: आनंद नगर स्थित लाइब्रेरी में पढ़ रहे युवक पर कुछ बदमाशों ने लाठी व सरिए से हमला कर दिया। युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया है। उद्योग नगर पुलिस ने बताया कि आनंद नगर निवासी युवक के पिता राजूराम चाहर ने मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि उसका बेटा हरीश लाइब्रेरी में पढ़ रहा था। अचानक बाइक पर दीपक गुर्जर अपने तीन साथियों के साथ आया और उसके साथ मारपीट की।

हरीश जब बेहोश हो गया तो सभी बाइक लेकर फरार हो गए। हरीश को उसके साथी अक्षित ने अस्पताल में भर्ती करवाया।

Tags: