दुकान में लगी भीषण आग, तीन बाइकें जलीं, लाखों का नुकसान

एक दुकान में भीषण आग

Update: 2023-05-30 09:37 GMT
कोटा। कोटा शहर के महावीर नगर थाना इलाका स्थित संतोषी नगर चौराहे पर देर रात एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर निगम की 1 दमकल ने मौके पर पहुंची। और 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है, बाबू नाम के व्यक्ति का सर्विस सेंटर था। दुकान में बाइक्स खड़ी हुई थी। शार्ट सर्किट होने से दुकान में आग लग गई। जिसमें 3 बाइक जलकर खाक हो गई। गनीमत रही होने की वजह से आसपास की दुकानें बंद थी। वरना आग बढ़ सकती थी।
घटना रात साढ़े 8 बजे के आसपास की है। दुकान से अचानक आग की लपटें उठने लगी। जो धीरे धीरे बढ़ती गई। आग की लपटें करीब 6 फीट तक उठने लगी। एक बाद एक हल्के धमाके होते रहे।सड़क से गुजर रहे लोग दहशत में आ गए। आग की तस्वीरों को वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। निगम की 1 दमकल ने समय रहते आग पर काबू पाया। आग लगने से जनहानि नहीं हुई। आग से नुकसान की जानकारी भी सामने नही आई। निगम अग्निशमन अधिकारी कोटा राकेश व्यास ने बताया कि सम्भवतयाः शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। जिसे समय रहते बुझा दिया गया था। आग से 3 बाइक जल गई।
Tags:    

Similar News