बच्चों को परेशान नहीं करना चाहता लिखकर पिता ने किया सुसाइड

Update: 2023-03-29 07:03 GMT
बच्चों को परेशान नहीं करना चाहता लिखकर पिता ने किया सुसाइड
  • whatsapp icon
कोटा। कोटा में एक बुजुर्ग पिता ने घर से आधा किमी दूर जाकर सुसाइड कर लिया। उसने पेड़ से फांसी के फंदा लगा लिया। अधेड़ के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें बीमारी से परेशान होकर सुसाइड करने की बात लिखी है। सुसाइड नोट में रामकिशन ने लिखा कि 'मैं बीमारी से परेशान हूं, मेरे बच्चों को परेशान नहीं करना चाहता। इसलिए फांसी लगा रहा हूं'। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त किया है। मामला कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के नांता इलाके का है।
रामकिशन सैनी (55) मेडिकल शॉप पर काम करता था। सोमवार रात को बिना बताए घर से निकला था। आज सुबह उसका शव घर से आधा किमी दूर नहर के पास एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। पेड़ पर शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को नीचे उतारा और एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। रामकिशन सैनी के दो लड़के है। दोनों शादीशुदा हैं। जो परिवार के साथ रहते है।
जानकारी के अनुसार 4-5 सालों से रामकिशन के घुटनों में दर्द था। इस कारण से उठने बैठने व खाना खाने में दिक्कत होती थी। उसका इलाज भी चल रहा था। रामकिशन के छोटे बेटे ने रणजीत ने बताया- नवरात्र चल रहे हैं। सोमवार शाम को परिवार के सभी सदस्यों ने पूजा करके खाना खाया। फिर सो गए। सुबह पड़ोसी ने पिता का शव पेड़ पर लटकने की सूचना दी। घटना के दिन बड़ा भाई ससुराल गया हुआ था। कुन्हाड़ी थाना एएसआई करतार सिंह ने बताया- नांता नहर किनारे एक व्यक्ति के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा पेड़ पर 15 फीट ऊपर एक व्यक्ति फांसी पर लटका हुआ था। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें बीमारी से परेशान होना कारण बताया गया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज जांच की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
Tags:    

Similar News