भरतपुर: नदबई कस्बा साहित ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार शाम से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार दोपहर तक तेज धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए और बादल गरजने के साथ बारिश शुरू हुई। शुक्रवार शाम से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। बारिश होने से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। शनिवार सुबह से तेज बारिश का दौर जारी है। वहीं बारिश होने से किसने की चिंता बढ़ गई। किसान माधो सिंह का कहना है कि खेतों में पकी खड़ी फसल में नुकसान हो रहा है।