सिरोही। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी व प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार के निर्देश पर प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह परमार की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष सुजान सिंह वाडवाज ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है. सुजान सिंह वाडवाज ने वीपी सिंह डंगराली को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद उपस्थित समाजजनों ने शुभकामनाएं दी। डगराली ने बताया कि संगठन जो जिम्मेदारी दी गई है उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेगा. इस दौरान करणी सेना के जिला महासचिव लक्ष्मण सिंह, जिला उपाध्यक्ष पृथ्वी सिंह, करण सिंह, विश्वराज सिंह राठौड़ व मोहन सिंह चौहान मौजूद रहे.