बिजली निगम के कर्मचारियों ने पेंशन योजना को लेकर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Update: 2022-07-20 07:32 GMT

सिटी न्यूज़: झुंझुनूं पुरानी पेंशन योजना में शामिल नहीं करने से बिजली निगम के कर्मचारियों में रोष है। मंगलवार को काली पट्टी बांधकर निगम के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। अजमेर विद्युत श्रमिक संघ भामस के आह्वान पर कर्मचारियों ने मुख्यालय सहित जिलेभर के सभी उपखंड कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। सभी कर्मचारी काली पटटी बांधकर कार्यालय पहुंचे। दिनभर काली पट्टी बांधकर ही काम किया। यूनियन के जिलाध्यक्ष देवकरण सिंह ने बताया की राज्य सरकार ने बजट घोषणा में निगम के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने की घोषणा की थी।

लेकिन, आज तक घोषणा को पूरा नहीं किया गया। योजना में शामिल नही होने से कर्मचारियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। निगम के कर्मचारियों को योजना से वंचित रखा जा रहा है, जो न्याय संगत नहीं है। सिंह ने बताया की जब तक निगम के कर्मचारियों को योजना में शामिल नहीं किया जाएगा, तब तक विरोध जारी रहेगा।

Tags:    

Similar News

-->