गुरु अंबेश यूथ क्लब के चुनाव संपन्न: अंकित सूर्या बने अध्यक्ष

Update: 2023-08-10 04:30 GMT

राजसमंद: आमेट में बुधवार को गुरु अम्बेश नवयुवक मंडल के चुनाव हॉस्पिटल के सामने महावीर भवन में संपन्न हुए। नवयुवक मंडल के चुनाव प्रभारी के रूप में सुशील सूर्या , सुरेश सूर्या , राकेश हिरन और महावीर कोठारी ने संपन्न कराए। जिसमें सर्वसम्मति से अंकित सूर्या को अध्यक्ष पद के लिए दिनेश बाबेल मंत्री, हितेश सिरोया उपाध्यक्ष , राहुल दक को कोषाध्यक्ष के लिए चुना गया।

नवयुवक मंडल के नवनिवर्चित अध्यक्ष सूर्या ने नवयुवक मंडल की कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा कि समाज द्वारा विभिन्न प्रकार के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अपनी भूमिका निभाएगा।

मंत्री दिनेश बाबेल ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों शुभकामनाएं दी और कहा कि मंडल का हर सदस्य हर समय तत्पर खड़ा रहे। समय-समय पर नवयुवक मंडल विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में भागीदारी निभाएगा। नवयुवक मंडल सदस्यता अभियान चलाएगा और मंडल की सदस्यता ग्रहण करवाएगा। जिससे और अधिक नवयुवक मंडल को मजबूती मिलेगी।

Tags:    

Similar News

-->