निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कार्यशाला आयोजित

Update: 2023-09-19 14:15 GMT
विधान सभा आम चुनाव-2023 के सम्बन्ध मं निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को रीट सभागार में किया गया।
प्रशिक्षण प्रकोष्ठ की प्रभारी अधिकारी एवं भू प्रबन्ध अधिकारी श्रीमती अनिता चौधरी ने बताया कि निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों को निर्वाचन व्यय की जानकारी दी गई। चुनाव के दौरान अनुज्ञेय एवं अवैधानिक व्यय के सम्बन्ध में चर्चा की गई। वैधानिक प्रावधानों के अनुसार राजस्थान विधान सभा चुनाव में वर्तमान खर्च सीमा 40 लाख रूपए है।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला में भारतीय दण्ड संहिता के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई। व्यय प्रेक्षक, सहायक व्यय प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक, उड़नदस्ता, स्थैतिक, निगरानी दल, विडियो निगरानी दल, लेखा दल एवं अन्य विषयों पर विचार विमर्श किया गया। आदर्श आचार संहिता के बारे में जानकारी दी गई। निर्वाचन आयोग द्वारा अनुशंषा प्राप्त आईटी एप्लीकेशन के उपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। आम नागरिक, दिव्यांग, उम्मीदवारों, अधिकारियों एवं राजनैतिक दलों के लिए उपयोगी एप की जानकारी दी गई। मीडिया, पेड न्यूज, विज्ञापन अधिप्रमाणन एवं डाक मतपत्र की प्रक्रिया समझाई गई।
Tags:    

Similar News

-->