Dungarpur: सीधे प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर

Update: 2024-09-25 09:54 GMT
Dungarpur डूंगरपुर । राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय देवल डूंगरपुर में सत्र 2024-25 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के प्रथम, द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश का अंतिम अवसर प्रदान करते हुए 24 सितम्बर से 30 सितम्बर 2024 तक आवेदन किए जा सकते हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय देवल के प्रधानाचार्य डॉ. जमील खांन ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी उसी दिन आवेदन कर प्रवेश ले सकता है। अधिक जानकारी के लिए प्रथम वर्ष नोडल अधिकारी डॉ. जमील खांन मोबाइल नंबर (9982311274) तथा द्वितीय वर्ष के नोडल अधिकारी राजकुमार मीणा मोबाइल नंबर (8290965563) से सम्पर्क कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News