dungarpur डूंगरपुर। शुक्रवार 21 जून को मनाए जाने वाले दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में पूर्व संध्या गुरुवार को ‘रन फार योगा‘ का आयोजन किया जाएगा। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. विजय कुमार जोशी ने बताया कि 20 जून को सायं 5.30 बजे जिला कलेक्ट्रेट से स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स तक रन फॉर योगा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आमजन तथा समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की हैं।