Dungarpur डूंगरपुर । डूंगरपुर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र चौरासी-161 के विधानसभा उप चुनाव-2024 की घोषणा निर्वाचन आयोग भारत सरकार द्वारा घोषणा निर्वाचन आयोग भारत सरकार 15 अक्टूबर को की जा चुकी है। इसके साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश धाकड़ ने बताया कि इसी क्रम में 11 नवम्बर को सायं 4 बजे तक कॉलेज ग्राउण्ड पर निर्वाचन विभाग द्वारा काउण्टर स्थापित किए जाकर मतदान दलों को दी जाने वाली सामग्री के बेग एवं वोटिंग कम्पार्टमेन्ट काउण्टरों पर उपलब्ध कराई जाएगी। मतदान सामग्री की सुरक्षा के लिए 2 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी कॉलेज ग्राउण्ड डूंगरपुर में लगाए जाने के निर्देश दिए है
Tags: