Dungarpur: पंचायती राज उपचुनाव 2025 ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन आयोजित

Update: 2025-08-11 11:53 GMT
Dungarpur डूंगरपुर । राज्य निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार पंचायती राज उपचुनाव 2025 के तहत ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र डूंगरपुर में आयोजित किया गया । प्रथम रेंडमाइजेशन पंचायती राज में जिले में जिला परिषद सदस्य के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 9 तथा पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या 16 में रिक्त हुए पदों के लिए उप चुनाव के तहत ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी डॉ. विपिन खन्ना, राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे ।
Tags:    

Similar News