Dungarpur : जिला प्रभारी सचिव राजेन्द्र विजय ने लेम्पस का किया निरीक्षण

Update: 2024-07-13 10:25 GMT
Dungarpur डूंगरपुर । अतिरिक्त खाद्य आयुक्त एवं जिला प्रभारी सचिव श्री राजेन्द्र विजय ने शनिवार को डूंगरपुर ब्लॉक की लेम्पस बिछीवाड़ा एवं लेम्पस चुण्डावाड़ा के अधीन सेन्टर मोदर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी सचिव श्री विजय ने राशन डीलर के गेहूं के स्टॉक का गहन निरीक्षण किया। साथ ही ई-केवाईसी एवं आयरिस मशीन की उपयोगिता साथ ही इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन की गहनता से जांच की गई एवं राशन डीलर्स एवं जिला रसद अधिकारी तथा संबंधित प्रवर्तन निरीक्षकों को इसके संबंध में कार्यवाही विस्तृत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Tags:    

Similar News