Dungarpur डूंगरपुर । जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने गुरुवार को जिले की पंचायत समिति चिखली की गुजरात सीमा से सटी ग्राम पंचायत पूनावाड़ा में रात्रि चौपाल की। सुदूर गांव में ग्रामीण अपने परिवेदनाएं लेकर उपस्थित हुए एवं जिला कलक्टर के समक्ष अपनी परिवेदनाएं प्रस्तुत की। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह एक-एक कर ग्रामीणों की परिवेदनाएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों से तथ्यात्मक जानकारी लेकर नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने की निर्देश दिए।
विभागीय योजनाओं की दी जानकारी
रात्रि चौपाल में कृषि विभाग के अधिकारी ने तारबंदी योजना, फार्म पौंड, पाइपलाइन योजना की विस्तृत जानकारी दी । वहीं उद्यान विभाग के अधिकारी ने बागवानी लगवाने , ड्रिप सिंचाई योजना , पॉलीहाउस योजना , सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाने की योजना की विस्तृत जानकारी दी । इसी प्रकार शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, जल स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल अधिकारिता विभाग, रसद विभाग, विद्युत विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी । इस दौरान जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने चौपाल में उपस्थित आमजन से कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की संबंधित अधिकारी से जानकारी लेकर अधिक से अधिक लाभ उठाने एवं अन्य को भी लाभान्वित करवाने की अपील की।
ये आई परिवेदनाएं
रात्रि चौपाल पूनावाडा में रोडवेज बस संचालन, पेंशन योजना का लाभ, शादी कन्यादान योजना का लाभ, पंेशन योजना का लाभ दिलवाने, वृदावस्था पंेशन योजना, सड़क की समस्या, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खमेली में व्याख्याता के पद शिघ्र भरने, जमीन अतिक्रमण हटवाने, राजस्व गांव घण्टीगाला को ग्राम पंचायत पुनावाडा में यथावत रखने, गॉंव की कच्ची एवं दलदली सड़क को पक्का करवाने, आंगनवाडी भवन बनवाने, खेल का मैदान बनवाने, सड़क निर्माण बनवाने, कृषि भूमि को डामोर शिक्षा फाउण्डेशन चौरासी के नाम स्थानान्तरित करवाने, सौर ऊर्जा पाइप लाईन सुचारू करवाने, जनजाती बालक छात्रावास बनवाने, प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र स्वीकृत, अमरपुरा बाघ कि नहरो को सुदृढिकरण करवाने,राष्ट्रीयकृत बैक खुलवाने, पालनहार योजना का लाभ दिलवाने, हैण्ड पंप खुदवाने, कृषि कनेक्शन करवाने सहित अन्य परिवेदनाएं प्रस्तुत की इस दौरान जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने कृषि विभाग अधिकारियों से कहा कि यहा पर कृषि के क्षेत्र में वृद्धि के लिए किसानों को अधिक से अधिक जागरूक करें। उन्होंने आमजन से कहा कि मौसमी बीमारियों से बचने एवं समय पर चिकित्सक की सलाह लेने की बात कहीं। उन्होंने टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समय- समय पर जांच करने एवं आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत जल का संरक्षण कर भूमिगत जलस्तर में वृद्धि करने का आहवान किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने साइबर ठगी के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आम जन को साइबर ठगी से बचने एवं ठगी होने पर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाने की अपील की। इससे पूर्व जिला कलक्टर सिंह ने हरियालो राजस्थान के तहत विद्यालय परिसर में परमिलन वृक्ष का पौधारोपण कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आहवान किया। तथा समाज सेवी दलपत लबाना ने जिला कलक्टर का शॉल ओढ़ाकर एवं नारियल भेट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया ।
प्रतिभावान विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला
चौपाल में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढूंढरिया के उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उपर्णा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं बधाई के पात्र हैं। सभी अपने लक्ष्य को निर्धारित कर अध्ययन कर सफलता प्राप्त करें तथा स्वयं एवं अपने माता-पिता और गांव का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर चौपाल में ग्राम पंचायत सरपंच मनोहर लाल डामोर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, चिखली तहसीलदार सुंदर लाल मीणा, विकास अधिकारी जयेश पाटीदार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण एवं जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।
Tags: