dungarpur: आश्रयहीन, असहाय बीमार एवं लावारिस के तहत अभियान 13 से 19 अक्टूबर

Update: 2024-10-14 07:10 GMT
dungarpur डूंगरपुर । जिले में कोई भी व्यक्ति आश्रयहीन, असहाय, बीमार एवं लावारिस के रूप में सार्वजनिक स्थलों पर अपना व्यतीन न करे। इसके लिए इनके पुनर्वास के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन, अपना घर संस्था भरतपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर 13 से 19 अक्टूबर 2024 तक एक अभियान चलाया जा रहा है।
जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि जिसके तहत सार्वजनिक स्थलों पर पाए जाने वाले आश्रयहीन, असहायक, बीमार, व्यक्तियों को निःशुल्क आश्रम, चिकित्सा, भोजन एवं जीवनयापन की समस्त सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। अभियान में अपना घर संस्था के मुख्य प्रभारी वीरपाल सिंह होंगे। जिनके सम्पर्क नंबर 9414714470 एवं पिंकी मीणा को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिनके मोबाइल नंबर 7568483481 है। वहीं, नगरपालिका सागवाड़ा क्षेत्र सागवाड़ा के नोडल अधिकारी यज्ञ नारायण सिंह होंगे। जिनके मोबाइल नंबर 7727913572 है। जिला मुख्यालय पर फील्ड में कार्यरत निकाय कार्मिकों को अभियान की जानकारी प्रदान करते हुए अभियान से एक दिन पूर्व ऐसे आश्रयहीन, असहायक, बीमार एवं लावारिस व्यक्तियों का चिन्हिकरण कर आवश्यकतानुसार पुलिस कार्यवाही पूर्ण करवाते हुए संस्था की एम्बुलेस द्वारा इन्हें आश्रय भिजवाने के निर्देश दिए है। अभियान कार्यक्रम के अनुसार डूंगरपुर जिले में चिन्हित व्यक्तियों को 16 अक्टूबर को अपना घर आश्रम उदयपुर में भर्ती करवाया जाएगा।
Tags:    

Similar News

-->