एक 85 वर्षीय महिला को नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने पीट-पीटकर मार डाला, जो खुद को भगवान शिव का अवतार भी बताता था। घटना राजस्थान के उदयपुर जिले की है और जब आरोपी बुजुर्ग महिला की पिटाई कर रहा था तो उसका वीडियो बन गया.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पता चला कि यहघटना सायरा थाने के अंतर्गत आने वाले तरपाल गांव की है.
आरोपी की पहचान 70 साल के प्रताप सिंह के रूप में हुई है जो महादेव मंदिर के पास बुजुर्ग महिला को छाते से पीट रहा था और पैरों से भी मारा था. वीडियो में दिखाया गया कि उसने उसकी पिटाई करते हुए खुद को भगवान शिव का अवतार होने का दावा किया।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है जो इस घटना में शामिल थे. घटना के दौरान आरोपी प्रताप सिंह, नाथू सिंह और दो किशोर मौजूद थे और उन्होंने इसका वीडियो बनाया।
वीडियो में बुजुर्ग महिला रहम की गुहार लगाती दिख रही है। इस बीच उसके पास खड़ा दूसरा शख्स आरोपी को ऐसा न करने के लिए कहता रहा. वीडियो बनाने वाले दो नाबालिगों ने भी आरोपियों को रोकने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.
उदयपुर के एसपी भुवन भूषण यादव ने पीटीआई को बताया, “पूछताछ के दौरान, व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि नशे की हालत में उसने सोचा कि वह भगवान शिव का अवतार है और उसने महिला को पीट-पीटकर मार डाला। उन्होंने उसे वापस जीवित करने का भी दावा किया।"
उन्होंने कथित तौर पर कहा, "मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।"
Tags: