Dholpur धौलपुर । जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी ने राष्ट्रीय राजमार्ग 11 बी पर उर्मिला सागर के पास स्थित निर्माणाधीन पुलिया के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिया कार्य को गुणवत्तापूर्वक ढंग से एवं त्वरित गति से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये, जिससे की मार्ग पर सुचारू परिवहन हो सके। ज्ञात हो कि जिले में 11 सितम्बर के दौरान हुई अत्यधिक वर्षा के कारण उर्मिला सागर पर भराव क्षमता को पार कर जाने के पश्चात सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग को काटकर ओवरफ्लो जल निकासी की व्यवस्था की गई थी। मार्ग पर वर्तमान में पुलिया निर्माण कार्य प्रगतिरत है।