शिव महापुराण कथा में भक्तों को 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन होंगे

Update: 2023-07-10 12:15 GMT

अलवर न्यूज़: संत भारतीय सामाजिक सेवा संस्थान की ओर से 11 जुलाई को सुबह 7.31 बजे मन्नी का बड़ स्थित एकलिंग महादेव मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। 12 से 18 जुलाई तक विजय नगर मैदान में शिव महापुराण का आयोजन होगा।

इन दिनों कथा स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संस्थान के अध्यक्ष प्रमोद विजय ने बताया कि कलश यात्रा में 1 हाथी, 2 ऊंट, 21 घोड़े, 1 नंदी, बैंड, डीजे, प्याऊ, 10 झाकियां और कलश लिए 5100 महिलाएं शामिल होंगी। इस दिन महिलाओं को कूपन दिखाने पर मंगल परिणय से कलश मिलेंगे। कलश यात्रा होपसर्कस, घंटाघर, काशीराम चौराहा, भगत सिंह सर्किल, जेल चौराहा होती हुई कथा स्थल विजय नगर मैदान पहुंचेगी। 11 जुलाई की दोपहर को कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा अलवर पहुंचेंगे। 12 से 17 जुलाई तक दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक शिव महापुराण की कथा होगी। 18 जुलाई की कथा का समय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा द्वारा तय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कथा स्थल पर श्रद्धालुओं को 12 ज्योर्तिलिंगों का एक साथ दर्शन करने का भी अवसर मिलेगा।

इन दिनों बंगाल के कारीगरों द्वारा ढाई-ढाई फीट के ज्योर्तिलिंग बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा भगवान शिव की 4 फीट ऊंची प्रतिमा और ओंकारेश्वर नर्मदा से लाए गए 2 फीट के शिवलिंग के दर्शन करने का भी मौका मिलेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पांडाल में 15 एलईडी और सुरक्षा की दृष्टि से 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पांडाल में हवा के लिए छत के पंखों के अलावा फव्वारे वाले पंखे भी लगाए जाएंगे। कथा के दौरान 500 सेवादार 24 घंटे सेवा देंगे। अधिकारियों ने कथा स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जिला कलेक्टर पुखराज सेन और पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने रविवार को शिव महापुराण कथा आयोजन स्थल विजय नगर मैदान का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि 11 से 18 जुलाई तक बहरोड़ की तरफ से आने वाली रोडवेज और लोक परिवहन बसें बहरोड़ टी प्वाइंट से टेल्को चौराहा, हनुमान सर्किल, एसएमडी सर्किल होते हुए बस स्टैंड जाएंगी। भिवाड़ी और तिजारा से आने वाले बसें टेल्को चौराहा, हनुमान सर्किल, एसएमडी सर्किल होते हुए बस स्टैंड जाएंगी। राजगढ़, मालाखेड़ा, थानागाजी रोड से अलवर आने व जाने वाली बसें अपने निर्धारित मार्ग से चलेंगी। बाहर से आने वाले इन मोबाइल नंबर्स पर सुबह 8 से रात 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं 8079015583 873998722 8619193150 9414890511 9414333233

Tags:    

Similar News

-->